Oplus_16908288

ग्वालियर मप्र संवाद सूत्र। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आशिक मिजाज पति को उस समय लेने के देने पड़ गये जब फैसबुक फ्रैंड हसीना से मिलने होटल पहुंचने पर उसका सामना अपनी ही पत्नी से हो गया। रंगेहाथों पकड़े जाने पर पति की आशिकी फुर्र हो गई और मामला थाने तक पहुंचने पर पति ने भविष्य में पराई औरत से आशिकी से तौबा की तब पिंड छूटा।

दरअसल, ग्वालियर निवासी रंगीन मिजाज एक व्यक्ति को नई-नई महिलाओं से फ्लर्ट करने और अफेयर चलाने का शौक था। यह बात पत्नी को पता चली तो उसने कई दफे पति को ऐसा करने से मना किया लेकिन पति मानता ही नहीं था। वह हमेशा मुकर जाता था। एक दिन पत्नी ने तय किया कि पति को जब तक वो रंगे हाथों पकड़ेगी नहीं, तब तक वो सुधरेगा नहीं।

बस फिर क्या था। पत्नी ने ऐसा मास्टर प्लान बनाया कि पति रंगेहाथों पकड़ा भी गया और उसने आगे से किसी भी महिला की तरफ देखने से भी हाए तौबा कर ली। यही नहीं, पत्नी ने उसे तबब माफ किया जब पति ने पुलिस और उससे माफी मांगी। कसम खाई कि किसी दूसरी महिला से संपर्क नहीं रखेगा।

ग्वालियर निवासी नवविवाहिता को शक था पति उसे धोखा दे रहा है. उससे छिपकर दूसरी महिलाओं से बातें करता है मेलजोल रखता है इसलिए उसने पति पर नजर रखी। शक होने पर रोका टोका तो पति उसके आरोप को झूठा बताकर डांट फटकार करता था। दंपती के बीच मसला विवाद की वजह साबित होने लगा तो महिला ने पति को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया। उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पायल के नाम से फर्जी एकाउंट बनाया और इसके जरिए पति को फ्रेंड रिक्वेट भेजी। अनजान महिला की तरफ से दोस्ती का न्यौता देखकर पति ने उसे तुरंत स्वीकार कर लिया। पति की हरकतों के तमाम सबूत इकट्ठा कर महिला ने उसे रंगे हाथ पकड़ने का दांव खेला।

पायल के नाम से पति को फोन कर होटल में मिलने बुलाया. प्रेमिका का न्यौता मिलने पर आशिक मिजाज पति भी तुरंत होटल पहुंचा तो उसके होश उड़ गए. प्रेमिका की जगह यहां पत्नी उसका इंतजार कर रही थी. रंगेहाथों पकड़े जाने पर महिला ने उसे खरी खोटी सुनाई फिर महिला थाने जाकर शिकायत की। मामला सुनकर पुलिस ने महिला के पति को बुलाया तो उसने पत्नी के आरोप झूठे बता दिए, लेकिन बच नहीं पाया। महिला ने उसकी आशिकी के तमाम सबूत पुलिस को थमा दिए तो पति जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने उसकी क्लास लगा कर हवालात में बैठाने की तैयारी की तो भांप गया कि आशिकी जेल पहुंचा देगी तब पत्नी से माफी मांगी और कसम खाई कि दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा।