रुपये छीनने का आरोप, महिला पकड़ी गई, दो किन्नर फरार
झांसी। सीपरी बाजार चित्रा चौराहा के निकट देशी शराब की दुकान के सामने उस समय सनसनी फ़ैल गई जब शराब पीकर दुकान से बाहर निकले एक युवक के साथ दो किन्नरों और एक महिला द्वारा कथित रूप से मारपीट कर उससे रुपये छीन लिए गए। युवक द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने एक महिला को पकड़ लिया, जबकि दोनों किन्नर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़ी गई महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। फरार दोनों किन्नरों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की तहरीर और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।














