झांसी मंडल के वरिष्ठ सहायक लोको पायलट सुशील कुमार मौर्य बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

0
25

झांसी। मंडल में सुरक्षित रेल संचालन के प्रति उत्कृष्ट सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले वरिष्ठ सहायक लोको पायलट सुशील कुमार मौर्य को ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा उन्हें ₹2,000 की नकद पुरस्कार राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि 22.06.2026 को वरिष्ठ सहायक लोको पायलट सुशील कुमार मौर्य द्वारा गाड़ी संख्या 12439 के लिए लोको संख्या 30828/LDH का भोपाल स्टेशन पर चार्ज लिया गया। लोको के अंडरगियर का निरीक्षण करते समय उन्होंने बोगी संख्या-11 के प्राइमरी वर्टिकल डैम्पर के ऊपरी भाग में नट टूटने की गंभीर तकनीकी खराबी का पता लगाया। उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

इसके बाद टीआरएस स्टाफ द्वारा लोको को अटेंड कर आवश्यक मरम्मत की गई, जिसके उपरांत ही गाड़ी का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया गया। कर्मचारी की सजगता और सूझबूझ से संभावित परिचालन बाधा एवं सुरक्षा जोखिम को समय रहते टाल दिया गया।

रेल सुरक्षा के प्रति उनकी उत्कृष्ट सतर्कता, जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उन्हें ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’ सम्मान से अलंकृत करते किया गया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन नंदीश शुक्ल समेत सभी ब्रांच अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here