Oplus_16908288

झांसी। गुरुवार को इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठन के जिला व नगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश में जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के नामों की सूची जारी की है। इसमें झांसी में कांग्रेस से लंबे समय से जुड़े पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता और वर्तमान में कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता को पार्टी ने फिर से शहर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। वहीं, जिले में दलित समाज में पकड़ रखने वाले देशराज रिछारिया (अहिरवार) को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।