झांसी। भारतीय बौद्ध संघ का होली मिलन समारोह संजीव सिंह ऋषि प्रभारी महोबा भारतीय जनता पार्टी के मुख्य अतिथ्य, सुरेश जयसवाल राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय बौद्ध संघ के विशिष्ट आतिथ्य में हर्षोल्लास से मनाया गया।
इस अवसर पर एक दूसरे को गुलाल, चंदन लगाकर फूलों की होली खेल कर शुभकामनाएं दीं गई। कार्यक्रम में रीता ओझा बुंदेलखंड अध्यक्ष, कुसुम साहू कानपुर बुंदेलखंड अध्यक्ष , प्रेमलता, दीपमाला ,नीलम सिंह ,दीपमाला, मीनाक्षी सिंह, श्याम अग्रवाल उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री सुभाष पुरवार, वरिष्ठ पत्रकार अनूप खरे ,डां वीवी आर्या, साइक्लिस्ट वीरेन्द्र सिह आदि अन्य महिलाओ व गणमान्य लोगों के सानिध्य मे मनाया गया।
अंत में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अनीता सिंह, जिला महामंत्री डा आदित्य साहू द्वारा सभी को होली की बधाई ऐवं आभार प्रकट किया गया।