झांसी । 30 जून को मंडल रेल प्रबंधक डी.के.सिन्हा जी द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, झाँसी में “संरक्षा पुरस्कार” प्रदान किए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शिवम श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ मंडल बिजली अधिकारी झांसी एवं मंडल कार्यालय के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उक्त पुरस्कार उन कर्मचारियों को प्रदान किए गए जिन्होंने रेल संचालन के दौरान सतर्कता, सजगता तथा जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए समय पर गाड़ी संचालन एवं अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण कर रेल संचालन को सुरक्षित बनाए रखने में उत्कृष्ट योगदान दिया। सभी चयनित कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा प्रसस्ति पत्र तथा नकद पुरस्कार राशि ₹1000/- प्रदान की गई।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के नाम निम्नानुसार हैं
1. श्री जयनारायण – कांटेवाला / जीरोन
2. श्री राजू कुशवाहा – उप स्टेशन प्रबंधक,रानीपुर रोड
3. श्री डाल सिंह – लोको पायलट जूही/ झाँसी
4. श्री सत्यनारायण – एसएसई/पीडब्ल्यू/यूएसएफडी/झाँसी
5. श्री शिव दत्त सिंह नायक –लोको पायलट, झाँसी
6. श्री लक्ष्मी नारायण मीना – उप मुख्य टिकट निरीक्षक, ग्वालियर
7. श्री चन्द्र भान सिंह – उप मुख्य टिकट निरीक्षक, ग्वालियर
8. श्री राजीव रैकवार – मेल ट्रेन मैनेजर