झांसी स्टेशन पर 3.206 किग्रा गांजा की खेप सहित गिरफ्तार 

0
52

जीआरपी, आरपीएफ/क्राईम विंग व अनुभागीय क्यूआरटी की संयुक्त टीम को मिली सफलता

झांसी। थाना जीआरपी झांसी, आरपीएफ झांसी/क्राईम विंग झाँसी व अनुभागीय क्यूआरटी की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान झांसी स्टेशन पर प्लेटफार्म नम्बर 1/7 से दिल्ली एंड के आगे स्थित रेलवे ई केबिन के पास एक व्यक्ति को 3.206 किग्रा गांजा की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया। गांजा की अनुमानित कीमत 1.5 लाख रुपये बताई गई है।

एसपी जीआरपी विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में ट्रेनों/प्लेटफार्मों पर नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी सलीम खान के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी झांसी विवेक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना जीआरपी झांसी, आरपीएफ झांसी/क्राईम विंग झाँसी व अनुभागीय क्यूआरटी की संयुक्त टीम द्वारा 15 जुलाई को 13.55 बजे झांसी स्टेशन पर प्लेटफार्म नम्बर 1/7 से दिल्ली एंड के आगे स्थित रेलवे ई केबिन के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग में छिपा कर रखा 3.206 किग्रा गांजा बरामद हुआ। से गांजा की अनुमानित कीमत 1.5 लाख रुपये बताई गई है।

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रणजीत धनगर पुत्र मांगीलाल नि० ग्राम चांदाखेड़ी थाना भाऊगढ जिंला मन्दसौर (म0प्र0) बताया। आरोपी द्वारा बताया गया कि मुझे अंगुल में एक व्यक्ति ने आकर गांजा दिया था, गांजे के इस नाजायज धंधे में पकड़े जाने के डर से कोई अपना नाम नहीं बताता है। ट्रेन में पुलिस की चेकिंग हो रही थी, पकडे जाने के डर से मैं ट्रेन से उतरकर ई केबिन की तरफ जा रहा था, पुलिस चैकिंग में मैं पकडा गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना जीआरपी पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है।

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली टीम

जीआरपी झांसी थाना प्र0नि0 श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव, उ0नि0 योगेन्द्र सिंह, हे0का0 शैलेन्द्र कुमार, का0 अनिल कुमार।

अनुभागीय क्यूआरटी टीम

उ0नि0 संदीप सिंह सेंगर अनु० क्यूआरटी टीम (प्रभारी), हे0का0 मोहम्मद इमरान अनु० क्यूआरटी टीम, का० सौरभ मिश्रा व आशीष कुमार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here