रेल यात्री के चोरी के मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार 

0
35
Oplus_16908288

झांसी। पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यात्रियों एवं यात्रियों के सामान की सुरक्षा के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया एवं ट्रेनों में अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी, चोरी की घटनाओं के रोकथाम व बरामदगी के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झांसी सलीम खान के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव थाना जीआरपी झाँसी के नेतृत्व में टीम द्वारा 17 जुलाई को स्टेशन रोड पर इण्डियन आयल के बगल में लोकेशन बाक्स के पास बने रेलिंग के पास से अभियुक्त शाहिद खान पुत्र इब्राहिम निवासी ग्राम हेवदपुरा थाना पनवाडी जिला महोबा को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से थाना स्थानीय पर पंजीकृत धारा 305(सी) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी गये एक मोबाइल ओप्पो ए-38 रंग काला बिना सिम व चिप के चालू हालत की बरामदग कर लिया, जिसकी अनुमानित कीमत 15,500/- रूपये है।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली थाना टीम में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव, उ0नि0 अखिलेश राय, हे0का0 वीर विक्रम व शशीकान्त थाना जीआरपी झाँसी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here