Oplus_16908288

परिजनों के नहीं मानने पर प्रेमी जोड़े ने ली थी पुलिस की शरण

झांसी। जिले के चिरगांव थाना परिसर में पुलिस ने श्री महा काल्याणेश्वर महादेव मन्दिर में मंगलवार को प्रेमी युगल की विधि विधान पूर्वक वैवाहिक रस्मों/ मन्त्रोच्चार से शादी करवाना सुर्खियों में है।

दरअसल, चिरगांव के मोहल्ला करइयनपुरा निवासी युवक का पड़ौसी एक युवती से प्रेम संबंध थे। इसके चलते दोनों ने वैवाहिक बंधन में बंधने का निर्णय लिया और दोनों ने चुपचाप कोर्ट मैरिज कर ली, लेकिन जब इस बात की जानकारी प्रेमी युगल के परिजनों को हुई तो उन्होंने उनके मिलने पर रोक लगा दी। दोनों परिवारों ने प्रेमी युगल को अपनाने से इन्कार कर दिया।

काफी समझाने पर भी दोनों के परिन राजी नहीं हुये तो प्रेमी युगल ने थाने जाकर पुलिस को पूरी बात से अवगत कराते हुए बताया कि वह बालिग हैं। इस पर पुलिस ने थाने में लड़का व लड़की पक्ष के परिवार को बुला कर बातचीत की। काफी देर तक चली बातचीत के बाद लड़के पक्ष के लोग युवती को बहू के रूप में स्वीकार करने के लिये राजी हो गये। इसके बाद पुलिस ने जयमाला के साथ ही विवाह की सामग्री मँगवाई और थाना परिसर में स्थित श्री महा काल्याणेश्वर महादेव मन्दिर में प्रेमी युगल की हिन्दू रीति-रिवाज से शादी करवाई गयी। हालाँकि, लड़की पक्ष के लोग शादी में शामिल नहीं हुये।