झांसी। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने बुंदेलखंड राज्य निर्माण हेतु चिंतन बैठक के बाद सदर विधायक रवि शर्मा से उनके आवास पर भेंट की। इस दौरान विधायक ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया।
गंगा चरण राजपूत ने भी सदर विधायक को फूल माला पहनाकर बुंदेलखंड राज्य के लिए समर्थन मांगा। विधायक ने भी गर्मजोशी से बुंदेलखंड राज्य का समर्थन करने में कोई देर नहीं लगाई। दरअसल, विधायक रवि शर्मा शुरू से ही बुंदेलखंड राज्य के हिमायती रहे हैं और उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठा कर अपने मंसूबों को उजागर किया जा चुका है।
स्वागत अभिनन्दन के बाद दोनों नेताओं ने बुंदेलखंड राज्य के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही समसामयिक राजनैतिक मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया।













