Oplus_16908288

अविनाश कुमार को गाजीपुर भेजा गया 

झांसी। सोमवार देर रात योगी सरकार ने 33 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। इसमें झांसी समेत 11 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। आईएएस मृदुल चौधरी झांसी के नए जिलाधिकारी बनाए गए वहीं, झांसी जिलाधिकारी अविनाश कुमार को गाजीपुर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अविनाश कुमार करीब 18 महीने झांसी डीएम रहे। मदल चौधरी अब तक महोबा जिलाधिकारी के पद पर आसीन थे। नई दिल्ली निवासी लगभग 39 वर्षीय मृदुल चौधरी ने एमबीए की पढ़ाई की है। 2014 में वह आईएएस बन गए। पहली पोस्टिंग मुजफ्फरनगर में सहायक कलेक्टर के पद पर रही। इसके बाद वह महोबा में संयुक्त मजिस्ट्रेट, मुरादाबाद मुख्य विकास अधिकारी, मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे। यहां से परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश विकास प्राधिकारी बनाए गए।

2 सितंबर 2023 को पहली बार जिलाधिकारी बनाया गया। उनको महोबा जिलाधिकारी बनाया गया था। वहां से अब झांसी जिलाधिकारी बनाया गया है।