• ६४ वें रेल सप्ताह समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मनमोहा
    झांसी। कारखाना आडीटोरियम में वैगन मरम्मत कारखाना उमरे झांसी द्वारा ६४ वें रेल सप्ताह समारोह में मुख्य अतिथि आरडी मौर्या द्वारा २५८ अधिकारियों व कर्मचारियों को वर्ष २०१८-१९ में उनके द्वारा निष्पादित उत्कृष्ट कार्य के लिए नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया।
    प्रारम्भ में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी पीएस बिष्ट द्वारा कारखाने की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए स्वागत किया। समारोह में बेबी इमरान एण्ड ग्रुप द्वारा प्रस्तुत मनमोहक लोक नृत्य ढिमरियाई एवं लांगुरिया आकर्षण का केन्द्र रहा। इसकेअलावा विलियम मैकिल एवं विशाल स्वरूप की आवाज का जादू छाया रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कल्याण अनुभाग के मुख्य कर्मचारी व हित निरीक्षक सुनील पाठक व अतुल अग्रवाल को विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एमएल घोष, विकास चौरसिया, देवी सिंह, हरीश कुमार, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर बीके मिश्रा, उप मुख्य इंजीनियर एसके सक्सेना, उप मु.सा.प्र. एके सिंह, पदमा बिष्ट आदि अधिकारी व यूनिन के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे। समारोह का आकर्षक संचालन वरिष्ठ अनुभाग इंजीनियर आफाक अहमद ने किया। अंत में वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी एमएलआर रविन्द्र कुमार ने आभार व्यक्त किया।