बिहार में 5 से 8 मई तक होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
झांसी। मल्लखम्ब फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन के प्रदेश सचिव रवि प्रकाश परिहार को बिहार में आयोजित होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 प्रतियोगिता के लिए मल्लखम्ब के मुख्य निर्णायक नियुक्त किया गया है।
बिहार के जनपद गया में 5 से 8 मई तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में संपूर्ण भारतवर्ष से 244 बालक बालिका खिलाड़ी ,50 निर्णायक ,35 अधिकारी व 15 कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। रवि प्रकाश परिहार को मुख्य निर्णायक नियुक्त किये जाने के साथ ही बृजेश द्विवेदी, हेमंत सिंह, रन्जीत सिंह को भी निर्णायक के लिए नियुक्त किया गया है जो की झांसी के साथ-साथ संपूर्ण उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
समस्त मल्लखम्ब प्रेमियों, खिलाड़ियों के साथ ही शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप सरावगी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर , एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव सरावगी , कोषाध्यक्ष अनिल कुमार पटेल , न्यू एरा पब्लिक स्कूल के संचालक अरिंदम घोष, रामकृष्ण निरंजन , संजीव त्रिपाठी, उमेश द्विवेदी , मनोज लखेरा, धीरज वर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।