भोपाल मध्य प्रदेश। भारतीय मज़दूर संघ की दो दिवसीय अखिल भारतीय महिला कार्यकर्ता बैठक भोपाल में 3 / 4 मई को सम्पन्न हुई। बैठक के प्रथम दिवस में देश में महिला कार्य विजन 2028 दिया गया, साथ ही असंगठित क्षेत्रों में महिला कामगारों की संख्या बढ़ाने, प्रदेश में महिला उद्योगों को बढ़ाने आदि के बारे में बताया । बैठक के दूसरे दिन 2028 का लक्ष्य हेतु नाम तय करके कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। संगठित और असंगठित क्षेत्र में कार्य बढ़ाने हेतु प्रयास के सभी बिंदु तय किए गए। महिला कार्य योजना , कामगार महिला में दक्षता, क्षेत्र में आने वाली विभिन्न समस्याओं और महिला उत्पीड़न केसेस में हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन नंबर की अहम भूमिका भी बताई गई। कार्यक्षेत्र में महिलाओं और पुरुष में समानता , दक्षता के आधार पर अधिकारो और क़ानून के अनुसार कार्य करने के सम्बन्ध में सभी जानकारियां दी गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आई एल ओ की अधिकारी बंसरी नाग उपस्थित रहीं। बैठक में अखिल भारतीय संगठन मंत्री सुरेंद्रन, अखिल भारतीय महामंत्री रविन्द्र हिमते, पूर्व अध्यक्ष बृजेश उपाध्याय ने संबोधन व मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री हिरनमय पंड्या जी द्वारा की गई। अखिल भारतीय मज़दूर संघ की महिला विंग की उपाध्यक्ष नीता चौबे ने बैठक का संचालन किया। बैठक में उत्तर प्रदेश के चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व झांसी की पावन भूमि से जिला मंत्री सोनी दुबे ने किया।