Oplus_16908288

झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की झांसी महानगर की इकाई गठित कर मंगलवार को उसकी घोषणा की गई। इस दौरान दर्जनों व्यापारियों ने उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ली।

प्रदेश के बड़े व्यापारिक संगठन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर की कार्यकारिणी इकाई की घोषणा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन एवं प्रदेश उपाध्यक्ष (उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल) सदस्य विधान परिषद रामतीर्थ सिंघल की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में हुई। संगठन की महानगर इकाई कार्यकारिणी की घोषणा महानगर अध्यक्ष ब्रिज विहारी सोनी, महानगर महामंत्री आदर्श गुप्ता,/जयकिशन प्रेमानी द्वारा की गई। अध्यक्ष द्वारा सभी पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनायें प्रेषित की गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतू सोनी, पुनीत अग्रवाल, अतुल किल्पन, नरेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, प्रदीप त्रिपाठी, मनु सिंह, सुधीर सिंह, मुकेश सोनी (पार्षद) सहित समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारी उपस्थित रहे। अन्त में आभार महानगर कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने व्यक्त किया।

महानगर इकाई कार्यकारिणी

संरक्षक राज बब्बर, सरेश अग्रवाल, इकवाल खान, महानगर चैयरमेन नितिन सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामगोपाल गुप्ता (रामजी), तरूण साहू, राकेश जायसवाल, राहुल मिश्रा, संजय जायसवाल, संतोष खरेला, ओमप्रकाश राजपूत (ओम), उपाध्यक्ष अनूप जैन, दिनेश मंगलानी, महे चीब, सुरेंद्र गुप्ता, भगवान दास सुनील हीरवानी, सुरजीत भुसारी, कैलाश अग्रवाल, हेमन्त ठाकुर, मुन्नालाल सेन, विनय अग्रवाल, हेमन्त रूसिया मंत्री, दिनेश अग्रवाल, मोनू साहू अनुपम शुक्ला, राहुल अग्रवाल, शशिवेन्द्र सिंह, दीपक दलवानी., अशोक सरवरिया, जिवेन्द्र मिश्रा, गिरधारी अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, नर्द्र शिवहरे, राजेन्द्र प्रजापति, अमित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, साकेत महेश्वरी, सुदर्शन कथुरिया, संगठन मंत्री अंशुल गुप्ता, प्रवीण कुमार, प्रमोद बंसल, राजकुमार राय, प्यारेलाल यादव, पवन साइआनन्द ठाकर, भरत सेन (पार्षद), आय-व्यय निरीक्षक सी०ए० पंकज गर्ग, विधि सलाहकार सुधीर सिंह, विवेक श्रीवास्तव, सोशल मीडिया प्रभारी मनोज लिखधारी, अजय नामदेव, राकेश अग्रवाल, सलाहकार दिलवाग भुसारी, सुनील कुमार अग्रवाल। इकाई का गठन होने के साथ सभी ने संगठन को आगे बढ़ाने और व्यापारी हितों में कार्य करने की सहमति जताई।