डी ई ई (आर एस) द्वारा किए जा रहे भेदभाव के खिलाफ मोर्चा खोला

झांसी। नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज संघ झांसी के मंडल मंत्री भानुप्रताप सिंह चंदेल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सीनियर डी ई ई (आरएस) से विद्युत लोको शेड झांसी में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए वार्ता की एवं कर्मचारियों के साथ डी ई ई (आर एस) शिवम श्रीवास्तव के द्वारा किए जा रहे भेदभाव पूर्ण कार्य और दुर्व्यवहार के बारे में अवगत कराया। इस दौरान भारतीय रेल में सर्वाधिक मत प्रतिशत से मान्यता प्राप्त यूनियन नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज संघ के पदाधिकारियों के द्वारा उठाई गई श्रमिक समस्याओं को नजरअंदाज करने एवं पक्षपातपूर्ण कार्यवाही करने पर कर्मचारियों में फैल रहे आक्रोश के कारण किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए शिवम श्रीवास्तव को मर्यादित आचरण करने के लिए चेतावनी देने की मांग की |
इस पर वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (आर एस) द्वारा सकारात्मक रुख के साथ सभी समस्याओं के तत्काल निराकरण का आश्वासन दिया | इस दौरान आक्रोशित कर्मचारियों ने शेड प्रांगण में एकत्र होकर मंडल विद्युत इंजीनियर शिवम श्रीवास्तव के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की एवं इसकी पुनरावृत्ति होने पर आंदोलन की चेतावनी दी|
प्रतिनिधि मंडल में वार्ता के दौरान मुख्य रूप से इन्द्र विजय सिंह, विवेक चढ्ढा, आरती तमोरी, राजेश गुप्ता, बी के सिंह, महेंद्र सेन, घनश्याम श्रीवास, अरुण कुमार गुप्ता, राजेन्द्र परिहार, अतुल साहू, कालूराम कुशवाहा, विक्रम सिंह, कामता प्रसाद साहू, आनन्द वर्मा, शमीम, धर्मेन्द्र वर्मा, देवेन्द्र सिसौदिया रहे एवं शेड में प्रदर्शन के दौरान अश्विनी गोस्वामी, पंकज द्विवेदी, मनीष मिश्रा, रोबिन साहू, अजय पिपरिया, राजेश (छोटू), हरभजन, भूपेन्द्र श्रीवास्तव, कुलदीप राजपूत, सतीश, सुनील, तेजेन्द्र सिंह, नरेंद्र राजपूत, विजय वर्मा, काशीराम मिश्रा, हरिभान सिंह बुंदेला, योगेश कुमार, परशुराम, उमाशंकर, जीतेश नौगरैय्या, सलमान ,सतीश यादव , रविन्द्र मोहन श्रीवास्तव, गनपत, रवि प्रकाश, चन्द्र प्रकाश, राहुल चौधरी, धीरेन्द्र, रवि, कमल, पंकज झा, चन्द्र पाल आदि सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया |
शेड भ्रमण के दौरान लगातार नारेबाजी की गई। अंत में आभार मोहम्मद उमर खान ने व्यक्त किया |