#Jhansi जीआरपी इंस्पेक्टर ने वृद्धा को दिया सहारा,  संवेदनशीलता को सराहा

0
15
Oplus_16908288

लिफ्ट व एक्सिलरेटर बंद होने से यात्री रहे परेशान

झांसी ( एसजे न्यूज़)। जहां दिल्ली जंतर मंतर पर सरकार के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन पर पुलिस पर कथित लाठी चार्ज करने जैसे आरोपों को लेकर खाकी का अमानवीय चेहरा दिखाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर झांसी के वीरांगना लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन पर खाकी का मानवीय चेहरा मोबाइल के कैमरे में क्लिक हो गया। हालांकि इस दृश्य से जहां खाकी की तारीफ हो रही है वहीं रेल प्रशासन की लापरवाही पर सवाल किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे पर आने जाने के लिए लिफ्ट व एक्सिलरेटर (इलेक्ट्रिक सीढ़ियां)  की व्यवस्था है, किंतु आए दिन इनके ख़राब हो जाने से मजबूरन यात्रियों को स्थाई सीढ़ियों से आना जाना पड़ता है। इससे सबसे ज्यादा चलने फिरने में असमर्थ वृद्ध यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही स्थिति आज देखने को मिली।

दरअसल, चलने फिरने में असमर्थ एक वृद्धा लिफ्ट व एक्सिलरेटर के बंद होने पर स्टेशन की सीढ़ियों से उतरने का प्रयास कर रही थी, इससे उसके गिरने की संभावना थी। उस वृद्धा की असहाय स्थिति को देख तो सभी रहे थे, किंतु किसी ने मदद को हाथ नहीं बढ़ाया। वृद्धा की हालत देख कर स्टेशन सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव ने तत्परता का परिचय दिया। उन्होंने वृद्धा का हाथ पकड़ कर उसे सहारा देते हुए सीढ़ियों से नीचे उतारा।

प्रभारी निरीक्षक श्री श्रीवास्तव के संवेदनशील, सहयोगात्मक रवैये की यात्रियों ने सराहना की वहीं रेल प्रशासन की सुविधा बनी असुविधा पर कटाक्ष किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here