झांसी। नार्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन शाखा संख्या- 02 की प्रबंधक समिति की बैठक में ROH और सिक लाइन में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई और उनका समाधान की रणनीति बनाई गई।

बैठक के दौरान, शाखा पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी चुनौतियों को विस्तार से जाना. यूनियन ने उन्हें समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। NCRMU की सकारात्मक कार्यशैली, पारदर्शी नेतृत्व और श्रमिक-हितैषी दृष्टिकोण से प्रभावित होकर, कई कर्मचारियों ने यूनियन से जुड़ने में गहरी रुचि दिखाई। इस दौरान, बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने स्वेच्छा से सदस्यता फॉर्म भरकर यूनियन के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।

इस अवसर पर NCRMU के मंडल सहायक सचिव निर्मल सिंह संधू ने कर्मचारियों को यूनियन की नीतियों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया, साथ ही यह भी आश्वस्त किया कि NCRMU हमेशा कर्मचारियों की आवाज को उचित मंच पर पूरी मजबूती के साथ उठाता रहेगा। NCRMU शाखा संख्या-02 कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए लगातार सक्रिय है और आने वाले समय में अधिक से अधिक कर्मचारियों तक पहुंच बनाकर संगठन को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।