• जीएम द्वारा बांदा स्टेशन का अवलोकन, दिए निर्देश
    झांसी। भारतीय रेल का मूल मंत्र संरक्षा, सुरक्षा व समय पालनता सुनिश्चित करने एवं यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु झांसी मंडल उत्तर मध्य रेलवे निरंतर प्रयत्नशील है। इसी कड़ी में आज महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे राजीव चौधरी द्वारा उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के प्रमुख अधिकारीगण व झाँसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक नीरज अम्बष्ठ एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मानिकपुर, बांदा, खैरार- भीमसेन खण्ड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण तथा बांदा स्टेशन का अवलोकन किया।
    निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने ट्रैक के आसपास एवं स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था में बेहतरी, स्टेशनों पर बिजली-पानी व्यवस्था में सुधार तथा यात्री सुविधाओं में वृद्धि करने एवं आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिये। बांदा स्टेशन पर किये गए निरीक्षण के अंतर्गत सर्कुलेटिंग क्षेत्र, आरक्षित व अनारक्षित टिकिट खिड़की, यात्री विश्रामालय, विकलांग व अन्य यात्री प्रसाधन, कोच इंडिकेशन बोर्ड, कैटरिंग स्टाल आदि का निरीक्षण किया तथा साफ-सफ ाई के स्तर को और बेहतर करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों से रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त मानिकपुर-भीमसेन खंड में किये गए विद्युतीकरण कार्य का अवलोकन किया। आशा व्यक्त की जा रही है कि जल्द ही मानिकपुर-भीमसेन खंड तथा मानिकपुर-खैरार खंड पर इलेक्ट्रिक इंजन से गाडिय़ों का सञ्चालन प्रारम्भ हो जायेगा। विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक ने मानिकपुर-भीमसेन खंड तथा मानिकपुर-खैरार खंड के विद्युतिकरण कार्य की प्रगति, मार्ग के लेवल क्रॉसिंग गेटों की स्थिति, मार्ग में आने वाले माइनर व मेजर ब्रिज आदि का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणि’य प्रबंधक डॉ. जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) केके तलरेजा सहित मुख्यालय व मंडल के अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक आदि उपस्थित रहे।