रेलवे माल गोदाम के पास लड़की को बचाने में ट्रक गड्ढे में घुसा, पेड़ से टकराया—चालक गंभीर

0
69

झांसी। खाती बाबा रोड स्थित रेलवे माल गोदाम के पास शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से जा रही एक्टिवा सवार लड़की को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में घुस कर पेड़ से टकरा गया।

इस हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त व चालक बुरी तरह घायल हो गया। ट्रक का नंबर आरजे 11 जीडी 5122 बताया गया है। आसपास मौजूद राहगीरों ने दुर्घटना ग्रस्त ट्रक से घायल चालक को निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्टिवा सवार लड़की तेज रफ्तार में वाहन चला रही थी। लड़की को बचाने के प्रयास में चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक गड्ढे में घुस कर पेड़ से जा टकराया। हादसे के बाद वह मौके पर रुकने के बजाय वहां से चली गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here