151 मंगल कलश के साथ सैंकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा लहर वाली माता को पोशाक अर्पित

झांसी। सोमवार को जय मां कर्मा समर्पण समिति तथा साहू समाज झांसी के द्वारा विशाल जन समूह के साथ शोभा यात्रा के रूप में महिलाओं द्वारा 151 मंगल कलश के साथ लगभग 800 लोगों द्वारा लहर वाली माता को पोशाक अर्पित की गई। शोभा यात्रा में भक्त मां कर्माबाई, भगवान शंकर, भगवान विष्णु, कृष्ण तथा भामाशाह के स्वरूप रथ पर विराजमान रहे। शोभा यात्रा का जगह-जगह साहू समाज सहित अन्य समाज के लोगों द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में लोगों का उत्साह देखने लायक था।

शोभायात्रा में डिप्टी मेयर प्रियंका साहू, पूर्व मेयर किरण राजू बुक सेलर, संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ संदीप सरावगी आदि उपस्थित थे। शोभा यात्रा का स्वागत जय नारायण, पप्पू साहू, सुट्टे साहू, डा महेंद्र, अनिल साहू बालाजी मार्बल, पार्षद बाल स्वरूप साहू, हीरोज क्रीड़ा क्लब, योगेंद्र कुमार व्यापार मंडल आवास विकास, सिंहव्रत सिंह यादव बबुआ भैया, चंद्रप्रकाश चंदू साहू ,नीतू साहू लायंस क्लब आदि लोगों द्वारा किया गया, पूर्व विधायक कैलाश साहू संतोष साहू व्यापार मंडल, अमित साहू भाजपा, उमाशंकर साहू BJP, जगदीश साहू छात्र नेता, राजू साहू पूर्व पार्षद, प्रेम साहू पूर्व पार्षद, एडवोकेट चंद्रशेखर साहू, बालस्वरूप साहू ठेकेदार, जे पी साहू ठेकेदार पूर्व भामाशाह, गुरू प्रसाद साहू एम्पलाइज एसोसिएशन, डॉ विनोद साहू, डां,सुरेंद्र विक्रम साहू, सचिन साहू जिला अध्यक्ष साहू समाज, राहुल साहू महामंत्री जिला साहू समाज झांसी, मां कर्मा समर्पण समिति के उपाध्यक्ष अशोक बनगईया, अनिल साहू, हरदयाल गुरु जी, मुकेश साहू ,पारस साहू, लखन साहू, सुनील साहू ,राजू साहू ऑटो सेंटर ,किशोर साहू , राजकुमार साहू, संतोष साहू जी अंशुल साहू, सुनील माय लाइब्रेरी ,ईशान साहू अध्यक्ष व्यापार मंडल मुकेश साहू आदि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।