राजा बुंदेला सहित विषय विशेषज्ञ ने जीवन में योग, मेडिटेशन, आयुर्वेद की महत्तता व समय के साथ जीवन शैली में बदलाव पर विचार रखे
नई दिल्ली। भारत निर्माण फाउंडेशन ने 27 वाँ मिस्टीक इंडिया हेल्थ कान्क्लैव का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में सफलता-पूर्वक किया। इसमें स्वास्थ के अलग अलग आयामों पर चर्चा हुई। आज के जीवन में योग, मेडिटेशन, आयुर्वेद की महत्तता व समय के साथ जीवन शैली में बदलाव पर विषय विशेषज्ञ ने विचार रखे गए।
ज्योति प्रज्वलन के बाद पहले सेशन का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य प्रवक्ता थे राजा बुंदेला, पद्मश्री डॉ मोहसिन वली, केजी सुरेश, डॉ अमरेन्द्र खाटुआ और एम्बेसडर गौरी शंकर गुप्ता रहे। इस सेशन की’ सूत्रधार सुषमा राय ने बड़ी कुशलता से इसका आयोजन किया।
अगला सेशन की संचालन डॉ शिखा शर्मा ने ब्लासम कोचर, पुनीत शर्मा व डॉ अंशुमान कुमार के साथ सफलतापूर्वक किया। तीसरे सेशन का संचालन लूबना सेन ने किया इसमें संगीत व चित्रकला से कैसे जीवन की उदासीनता दूर करें और जीवन को बेहतरीन जियें पर चर्चा हुई। सिलाजीत घोष, वेद प्रकाश भारद्वाज, लवलीना लबरू, आनंद मोय बनर्जी व सुमित झा ने बातचीत की। इस विषय पर आयोजित नमामि गंगे नामक एक चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन (चित्रकार सिलाजीत घोष) द्वारा किया गया। जिसे सभी ने सराहा।
चौथे सेशन में संदीप मरवाह, राजा बुंदेला, रवींद्र भण्डारी व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ संजय पासवान ने बड़ी संजीदगी से आज के भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में स्वस्थ रहने की कला पर चर्चा की। मंच का संचालन कर रही थीं संस्कृति भण्डारी।
रवींद्र भण्डारी, जो इस कार्यक्रम के सूत्रधार थे, ने कहा – इस का आयोजन प्रधानमंत्री की कही मन की बात में एक बात से हुई। उन्होंने कहा था स्वस्थ समाज ही देश की तरक्की कर सकता है। इस लिए कैसे जियें व क्या खाएं जिससे हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकें, पर एक गंभीर चर्चा होनी चाहिए। इसी लिए इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित ऑथर विकास सिंह की किताब एनसीपरेनेऊर का भी विमोचन किया गया।
अंत में वेलनेस एक्सलन्स अवॉर्ड का वितरण हुआ। राजा बुंदेला (सामाजिक सुधार), केजी सुरेश (प्रशासन), मुग्धा सिन्हा (प्रशासन), राकेश गुप्ता (समाजिक जागरूकता), डॉ शिखा शर्मा (संतुलित पोषण), ब्लासम कोचर (अरोमथेरपी), डॉ अंशुमान कुमार (चिकित्सा), योग आचार्य प्रतिष्ठा (योगा), डॉ पुनीत शर्मा (मेडिकल अस्ट्रालजी), सिलाजीत घोष (चित्रकला), वेद प्रकाश भारद्वाज (चित्रकला), लवलीना लबरू (संगीत), आनंद मोय बनर्जी (चित्रकला), सुमित झा (कवितायेँ), दीपाली मल्होत्रा (खानपान), कोमल शाह (नृत्यकला), डॉ श्वेता नेमा (योगा), स्वाती वंगनू (नृत्यकला ), डॉ गौरी शंकर गुप्ता (प्रशासान), बिजॉयलक्ष्मी होता (योगा), डॉ स्वादीप श्रीवास्तव (वेलनेस), सना खान (वेलनेस), योगआचार्य दिलीप योगेश (योगा) व डॉ विनय अग्रवाल (चिकित्सा), डॉ सपना श्री ( ज्योतिष), हर्षा सोमानी ( बीजनेस् ) आदि जानी मानी हस्तियों को सम्मानित किया गया।