झांसी। अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में चोरी/लूट/जहर खुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु निरन्तर चल रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, झाँसी के पर्यवेक्षण में थाना जीआरपी झाँसी टीम द्वारा 27 जुलाई को रेलवे स्टेशन झांसी के दिल्ली इण्ड की तरफ ई केबिन के पास से 05 शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार करते हुये 05 अदद एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किये गये।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम दीपक उर्फ छकोरी पुत्र श्याम सहरिया निवासी पम्प हाउस के पास बबीना थाना बबीना, संजय पुत्र रामलाल गुप्ता निवासी-ग्राम मंझीवा थाना बिसण्डा जिला बांदा हाल पता- गौशाला के सामने ओरन थाना बिसण्डा जिला बांदा, नितेश कुमार वर्मा पुत्र स्व० विनोद कुमार वर्मा निवासी गांधी नगर सुरेश माली के घर के सामने उरई थाना कोतवाली उरई जिला जालौन, धर्मेन्द्र सिंह उर्फ पोडा पुत्र नत्थू सिंह निवासी सांडा सानी थाना कमासिन जिला बांदा, संतराम पुत्र बिहारी लाल अहिरवार निवासी आमखेरा थाना मोंठ जिला झांसी बताया गया है।
अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-
धर्मेन्द्र सिंह उर्फ पोडा – मु0अ0सं0 124/2018 धारा 380/411 भादवि0 थाना बबेरू जिला बांदा, मु0अ0सं0 62/2019 धारा 2/3 गैंग0 एक्ट थाना बबेरू जिला बांदा, मु0अ0सं0 222/23 धारा 379/411/504/506 भादवि0 थाना कमासिन जिला बांदा, मु0अ0सं0 423/18 धारा 379/411 भादवि0 थाना कोतवाली नगर जिला बांदा, मु0अ0सं0 426/18 घारा 379/411 भादवि0 थाना कोतवाली नगर जिला बांदा, मु0अ0सं0 124/25 धारा 305 (सी)/317(2) बीएनएस थाना जीआरपी झांसी अनुभाग झांसी, मु0अ0सं0 187/25 धारा 305 (सी)/317(2) बीएनएस थाना जीआरपी झांसी अनुभाग झांसी, मु0अ0सं0 242/25 305 (सी)/317(2) बीएनएस थाना जीआरपी झांसी अनुभाग झांसी। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम- प्र0नि0 श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव हे0का0 आशुतोष तिवारी, शैलेन्द्र चौहान शिवओम गिरि, विजय कुमार साहू, का0 मोहित मिश्रा, दीपक खैनवार, प्रद्युम्न तिवारी थाना जीआरपी झाँसी ।














