शव के साथ सफाई कर्मियों का नगर निगम मार्च

0
47
Oplus_16908288

पुलिस के समझाने पर मानें, श्मशान घाट में की अंत्येष्टि 

झांसी। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ओरछा गेट क्षेत्र में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब पुलिस को पता चला कि नगर निगम के पूर्व सफाई कर्मी के पिता के शव को अंत्येष्टि हेतु श्मशान न ले जाकर नगर निगम लाया जा रहा है। आनन फानन में मौके पर पहुंचे अफसरों ने समझाया तब लोग माने और शव को अंत्येष्टि को  ले गये।

दरअसल, नगर निगम में सफाई कर्मी ओरछा गेट बाहर निवासी राजकुमार को नौकरी से कुछ माह पूर्व में हटा दिया गया था। शुक्रवार राजकुमार के पिता शिव चरण की मौत हो गई। अंतिम संस्कार हेतु जुटे सफाई कर्मी आदि मृतक शिव चरण की शव यात्रा को लेकर नगर निगम की और आने लगे। उनका आरोप था कि राजकुमार की नौकरी चली जाने के सदमे में उसके पिता की मृत्यु हो गई, राजकुमार को दोबारा नौकरी पर लिया जाए।

सूचना मिलने पर नगर निगम के अफसर अपनी अपनी गाड़ियों में बैठ कर निकल गए। इधर नवाबाद थाना का भारी पुलिस बल नगर निगम के गेट पर पहुंच गया। उधर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी सहित भारी पुलिस बल मृतक के घर पहुंच गया और नगर निगम आ रही शव यात्रा को श्मशान घाट पहुंचवाने का प्रयास किया। शव यात्रा में शामिल लोगों को समझाने के बाद सभी लोग मान गए और शव को अंत्येष्टि के लिए श्मशान घाट ले गए। श्मशान घाट में शव की अंत्येष्टि कर दी गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here