झांसी। मुख्य विद्युत लोको इंजीनियर (CELE ) के विद्युत लोको शेड झांसी आगमन पर NCRMU के टी आर एस/ डीजल शाखा द्वारा मंडल उपाध्यक्ष कॉ निर्मल सिंह संधू और शाखा अध्यक्ष कॉ जे बी खरे के नेतृत्व में विद्युत लोको शेड झांसी के कर्मचारियों के निम्न लिखित ज्वलंत समस्याओं को संकलित कर ज्ञापन दिया गया जिसमें प्रमुख मुद्दे निम्न है।

1 – कर्मचारियों को वर्दी भत्ता न मिलना

2 – विद्युत लोको शेड झांसी में लोको होल्डिंग के अनुसार कर्मचारियों के पदों को भरना ।

3 – विद्युत लोको शेड झांसी में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती बंद किया जाए उसके स्थान पर रेल कर्मचारियों की भर्ती किया जाए।

4 – विद्युत लोको शेड झांसी में वितरित किए जा रहे सेफ्टी शूज की गुणवत्ता अत्यंत खराब है । कर्मचारियों को कंपनी ( लिबर्टी/बाटा ) के गुणवत्ता पूर्ण सेफ्टी शूज की व्यवस्था किया जाए।

5 – मेडिकल डि कैटराइज़्ड कर्मचारियों की हायर ग्रेड में विद्युत लोको शेड झांसी में किया जा रहा है जिससे कार्यरत कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित हो रही है।

6 – GDCE/LDCE/LGS विभागीय परीक्षा शीघ्र संपन्न कराया जाए आदि कर्मचारियों की समस्या को रखा गया।

इस दौरान शाखा के संयुक्त शाखा सचिव कॉ के के मिश्रा, राहुल दुबे ,रवि प्रकाश, मानसिंह मीना, कमलेश शर्मा , छोटे राजा , सत्येंद्र सिंह, नितिन गुप्ता, विकाश दुबे, हाफिज खान आदि शाखा पदाधिकारी उपस्थित रहे।