स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान

झांसी। भारतीय रेल में स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ निरंतर आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (प्रशासन) डॉ. महेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में महिला नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रगति जैन द्वारा महिलाओं की आँखों की जाँच की गई। उन्होंने आंखों की देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी और सलाह दी कि किसी भी प्रकार की नेत्र समस्या होने पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि समय पर जांच कराने से आँखों की कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

उन्होंने महिलाओं को संतुलित खान-पान एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से संबंधित सुझाव भी दिए गए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया और अपने स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्नों पर परामर्श प्राप्त किया।

इस अवसर पर डॉ. प्रगति जैन, दिव्या केरी (नर्सिंग सिस्टर) तथा हरी प्रकाश कुशवाहा (एम.एच.ए.) की विशेष उपस्थिति रही।