7 को गहोई गौरव दशहरा मिलनोत्सव की रहेगी धूम
झांसी। गहोई गौरव के तत्वावधान में श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर( LVM) में 7 अक्टूबर (मंगलवार) को सायं 7 बजे गहोई गौरव दशहरा मिलनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्री खाटू श्याम जी का भव्य विशाल दरबार सजेगा और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें गायका कोमल तिवारी एवं दिव्यांश बालाजी अपनी मखमली आवाज में खाटू श्याम जी की स्तुति में भजन प्रस्तुति देंगे।
यहां एक होटल में कार्यक्रम की जानकारी देने पत्रकार वार्ता संस्था अध्यक्ष सुशील गुप्ता क्रेशर की अध्यक्षता में हुई। इसमें संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेडा ने उक्त जानकारी दी। कार्यक्रम निदेशक नितिन सरावगी ने बताया कि गहोई गौरव संस्था विगत 11 वर्षों से गहोई समाज के लिए दशहरा मिलन उत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से करती आ रही है जिसमें बड़े ही प्रसिद्ध एवं शानदार कलाकार आमंत्रित किए जाते हैं। इस वर्ष भी श्री खाटू श्याम की भजन संध्या में गायकों द्वारा मंच पर धमाकेदार प्रस्तुति दी जाएगी। यह कार्यक्रम गहोई समाज के लिए आयोजित किया जाता है।
कार्यक्रम निदेशक देवेन्द्र गुप्ता क्रेशर ने बताया कि गहोई गौरव एक सामाजिक झांसी की अग्रणी संस्था है जिसके सदस्य बहुत ही ऊर्जावान और कर्मठ हैं। उन्होंने कहा कि गहोई बंधुओ के लिए दशहरा उत्सव का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 अक्टूबर को किया जा रहा है जिसमें सभी गहोई बंधु सादर आमंत्रित होंगे साथ ही उनके लिए रात्रि भोज के साथ मीठे पान की भी व्यवस्था की गयी है। जुगल किशोर सेठ ने कहा कि गहोई गौरव एक सामाजिक संस्था है जो सर्व समाज के लिए कार्य करती है गहोई गौरव का दशहरा मिलन कार्यक्रम झाँसी के गहोई समाज के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। समाज के लोग इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं।
संस्था अध्यक्ष सुशील गुप्ता क्रेशर ने कहा कि इस कार्यक्रम में झांसी के सभी गहोई बंधु सपरिवार सादर आमंत्रित रहते हैं। इस कार्यक्रम में समाज के लोग एक दूसरे से गले मिलकर दशहरा पर्व की शुभकामनाएं भी देते हैं। यह पर्व एकता एवं सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है।
इस दौरान राम कुमार लोहिया, के डी गुप्ता, कृष्ण मुरारी गुप्ता राजू, अमित सेठ सर जी, विवेक सेठ, सत्यव्रत सरावगी, विशाल चऊदा, अमर नगरिया, विजय गुप्ता गब्बर, राजेश खांगट आदि उपस्थित रहे। संचालन आंजनेय गुप्ता ने किया एवं महामंत्री गोपाल मर ने आभार व्यक्त किया।