झांसी । अपराध एवं अपराधियों व ऑनलाइन सट्टा के विरुद्ध झांसी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के क्रम में थाना नवाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ऑनलाइन सट्टा खेलने एवं खिलाने वाले 05 आरोपी पुष्पेन्द्र भार्गव उर्फ सोनू भार्गव निवासी डिफेंस कॉलोनी के पास, करगुवाँ जी, प्रेम तिवारी, रोहित पाल, भूपेन्द्र साहू एवं करन पाल पुत्र संतोष पाल निवासी मेडिकल कॉलेज गेट नं. 02 के सामने, करगुवाँ जी, थाना नवाबाद, झाँसी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन एवं ₹1,500/- बरामद हुए।
उक्त आरोपियों को थाना नवाबाद पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मेडिकल बाईपास से दिगारा की तरफ जाने वाली कच्ची रोड पर ईवी चार्जिंग स्टेशन तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।
سيس














