संजीव कुमार जाटव बने झांसी स्टेशन के स्टेशन निदेशक

0
74

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे में आगरा मंडल से स्थानांतरण के उपरांत संजीव कुमार जाटव ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के स्टेशन निदेशक के रूप में गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। यह पद सुश्री सीमा तिवारी के स्थानांतरण से रिक्त हुआ था।

श्री जाटव इससे पूर्व आगरा मंडल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) के पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं, जहाँ उन्होंने अपने प्रशासनिक कौशल एवं कार्यकुशलता का सफल परिचय दिया। उनके अनुभव एवं नेतृत्व से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, सेवा गुणवत्ता तथा परिचालन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की अपेक्षा की जा रही है।

पदभार ग्रहण के अवसर पर स्टेशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका हार्दिक स्वागत करते हुए उनके सफल, प्रभावी एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here