मंडलीय रेल चिकित्सालय में महिला का जटिल ऑपरेशन सफल

0
63

झांसी। 05 अगस्त को मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा के नेतृत्व में मंडल रेल चिकित्सालय, झांसी के चिकित्सकों ने एक 54 वर्षीय महिला मरीज का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न कर उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवा का परिचय दिया।

उक्त महिला मरीज पिछले लगभग दो माह से पेट दर्द की शिकायत से पीड़ित थीं तथा उपचार हेतु मंडल रेल चिकित्सालय के मैटरनिटी वार्ड में भर्ती थीं। चिकित्सकीय जांच के दौरान उनके पेट में लार्ज ओवेरियन सिस्ट (Large Ovarian Cyst) पाया गया। आवश्यक परीक्षणों के उपरांत अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता तिर्की तथा उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर सिस्ट को सुरक्षित रूप से निकाल दिया गया।

ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. अजीत लहारिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त ओ.टी. स्टाफ प्रभारी मैट्रन अरपिता, नर्सिंग अधीक्षक मनोज कुमार एवं समस्त ऑपरेशन थिएटर स्टाफ का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा ने सफल ऑपरेशन के लिए चिकित्सकीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि मंडल रेल चिकित्सालय, झांसी में आधुनिक सुविधाओं एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के माध्यम से रेल कर्मियों, के आश्रितों तथा पात्र लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर प्रदान की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here