NCRES का थामा दामन – कहा सम्मान यहीं सुरक्षित

0
289

NCRES का थामा दामन – कहा सम्मान यहीं सुरक्षित

झांसी। NCRES झांसी के मंडल कार्यालय में मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव के समक्ष मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, प्रिंसी सिंह व सहायक मंडल सचिव अशोक कुमार त्रिपाठी एवं मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सेन की उपस्थिति में NCRMU से मनोज यादव TRD व धर्मेंद्र वर्मा TRS ने SCST का दामन छोड़कर अपनी आस्था NCRES में दिखाते हुए NCRES की सदस्यता ग्रहण की ।

मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, प्रिंसी सिंह, सहायक मंडल सचिव अशोक कुमार त्रिपाठी एवं मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सेन ने सभी को पट्टिका पहनाई तथा उनको सदस्यता कार्ड देकर उनका सम्मान किया ।

इस दौरान मनोज यादव ने बताया कि केवल NCRES में ही सभी कर्मचारियों का सम्मान सुरक्षित हैं और बिना किसी भेदभाव के तात्पर्य से कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण किया जाता हैं । धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि सच्ची सेवा भाव केवल NCRES में ही देखने को मिला हैं इसलिए हम सभी NCRES के साथ कर्मचारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे ।

मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया और बताया कि NCRES ही एक ऐसा एकमात्र संगठन हैं जो कर्मचारियों के अधिकारों के लिए निरंतर हर स्तर पर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने बताया कि NCRES के महामंत्री आर पी सिंह जी ने हर वर्ग के कर्मचारियों की समस्याओं ओर उनके अधिकारों की मांग हर स्तर तक रखी हैं ओर NCRES हमेशा कर्मचारियों के मान सम्मान एवं उनकी सुरक्षा के लिए अग्रसर रहता है ।

इस दौरान निखिल पांडे, विश्वास शर्मा, मधुर पाण्डेय, मनीष पस्तोर, लोकेश यादव, राकेश खरे, सतीश यादव, अवधेश दुबे, ब्रजेश तिवारी, नितेश कुशवाहा, दीपक रायकवार, कुलदीप राजपूत, प्रफुल खरे, पी के शर्मा, राजबहादुर यादव, सोनू कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार, शैलेन्द्र रावत, मुमताज, जोहेब खान, पंकज रायकवार, बबलू प्रजापति, योगेश कुमार, आदि कई सदस्य उपस्थित रहे । सभा का संचालन महेंद्र सेन ने किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here