
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की झांसी मंडल की एक्सक्यूटिव और मंडल कमेटी की बैठक हुई। इसमें पूर्व मंडल मंत्री व मंडल संगठन मंत्री ने इस्तीफ़ा दिया। इसको देखते हुए संघ का कार्य सुचारु रूप से चल सके इसके लिए अध्यक्ष की अनुमति और सभी के प्रस्ताव के साथ आम सहमति से मंडल मंत्री के तौर पर हरि मोहन शर्मा एवं मंडल संगठन मंत्री सुनील कुमार रायकवार का नाम को-ऑप्ट कर जारी किया गया। इसके साथ ही संघ के झांसी मंडल प्रभारी के तौर पर राजेश कुमार ठकुरानी जिला संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ एवं डी आर यू सी सी मेंबर को जिम्मेदारी दी गई।
इस मनोनयन से संघ के झांसी मंडल के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर अवधेश सक्सेना, के एन गुप्ता, राजेश ठकुरानी, अनिल कुमार शुक्ला, मनीष बाजपेयी, मुन्ना यादव, संजय तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।














