रेलवे वर्कशॉप में बंदरों को भगाने लंगूरों की तस्वीर!

0
92
Oplus_16908288

झांसी। रेलवे वैगन मरम्मत कारखाना में बंदरों के आतंक ने रेलवे प्रशासन को ऐसा दांव चलने पर मजबूर कर दिया कि अब बंदरों को भगाने के लिए पेड़ों पर लंगूरों की तस्वीरें टांग दी गई हैं। सीडब्ल्यूएम कार्यालय परिसर में पेड़ों पर लगाई गई लंगूरों की तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। तस्वीरों के लंगूर को असली समझ कर बंदर डरकर परिसर से दूरी बनाए रख रहे हैं।

देखना यह दिलचस्प होगा कि यह प्रयोग सफल होता है या बंदर तस्वीरों की हकीकत समझ कर उसके लंगूर को अनदेखा देखकर बेखौफ होकर फिर पेड़ों पर डेरा जमा कर धमा-चौकड़ी करते हैं। फिलहाल झांसी वैगन मरम्मत कारखाना में ‘बंदर भगाओ अभियान’ के इस प्रयोग की चर्चा जोरों पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here