लापता व्यक्ति का शव गड्ढे में मिला, हत्या की आशंका

0
15

झांसी। थाना उल्दन क्षेत्र में पचवारा से सनौरा जाने वाले मार्ग पर एक खेत के गड्ढे में राहुल पाल निवासी सनौरा का शव व बाइक पड़ी मिली। वह 7 अगस्त से लापता था। परिजन व  पुलिस द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

परिजनों द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था। सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण टहलने के लिए गांव के बाहर निकले थे। इसी दौरान सड़क किनारे एक गड्ढे में राहुल की लाश दिखाई दी। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, शव से कुछ दूरी पर पानी से भरे दूसरे गड्ढे में राहुल की बाइक भी बरामद हुई।

सूचना मिलते ही उल्दन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  किन परिस्थितियों के चलते राहुल मौत का शिकार हुआ जांच का विषय है। यह हादसा है या इसके पीछे कोई साजिश परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए राहुल की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here