नकाबपोश बदमाशों की कारगुजारी सीसीटीवी में कैद
झांसी। मेडिकल कॉलेज में तमाम सुरक्षा व्यवस्था व 174 सुरक्षा गार्ड की तैनाती व पुलिस चौकी होने के बाद भी नकाबपोश चोरों ने मेडिसिन के डाक्टर जकी सिद्दीकी, बायोकेमिस्ट डॉ प्रभाकर समेत 5 डॉक्टर के आवासों को निशाना बनाने से सनसनी फ़ैल गई। चोर चोरों की कारगुजारी CCTV में कैद हो गई है। नवाबाद पुलिस द्वारा फुटेज की जांच पड़ताल कर चोरों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।
रविवार की देर रात मेडिकल कॉलिज के मेडिसिन विभाग में तैनात डॉ. जकी सिद्दीकी, बायोकेमिस्ट डॉ. प्रभाकर समेत अन्य चिकित्सकों के आवास परिसर में नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला। बताया गया कि एक चिकित्सक के आवास से 60-70 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। बदमाशों की गतिविधियों परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं। फुटेज में दो नकाबपोश सन्दिग्ध दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। माल चोरी की जानकारी की जा रही है।
चोरों की सक्रियता से मेडिकल कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था व निगरानी तंत्र पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पूर्व में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी है। इसके बाद भी सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही से आक्रोश है।














