चोरी की 3 बाइक सहित गिरफ्तार

0
49
Oplus_16908288

झांसी। थाना नवाबाद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर शातिर वाहन चोर रहीस यादव निवासी ग्राम सतलोन, थाना बसई, जिला दतिया, मप्र को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद की गई।

थाना नवाबाद पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सुकवाँ डुकवाँ कॉलोनी के पीछे जंगल में अभियुक्त रहीस यादव पुत्र मातादीन, निवासी ग्राम सतलोन, थाना बसई, जिला दतिया, मप्र को गिरफ्तार चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उक्त मोटरसाइकिलें उसने अलग-अलग स्थानों से चोरी की थीं तथा आज उन्हें बेचने के उद्देश्य से उक्त स्थान पर आया था। बरामद 03 मोटरसाइकिलों में से हीरो एचएफ डीलक्स, रंग लाल, रजिस्ट्रेशन नं0 UP93AK8191 थाना नवाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0-421/2026 धारा 303 (2) बीएनएस से संबंधित पाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here