उमरे कर्मचारी संघ की केंद्रीय कार्य समिति व सम्मान समारोह

0
168
Oplus_16908288

मंडल मंत्रियों ने अपने मंडलों की समस्याओं व प्रस्तावों को प्रस्तुत किया

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ झांसी मंडल द्वारा केंद्रीय कार्य समिति एवं सम्मान समारोह का आयोजन तेजपाल सिंह केंद्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता एवं महामंत्री रूपम पांडे के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के उपरांत श्रमिक गीत मनीष बाजपेई द्वारा प्रस्तुत किया गया। झांसी मंडल द्वारा जोनल अध्यक्ष तेजपाल सिंह,
महामंत्री रूपम पाण्डेय, जोनल कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार तिवारी, जोनल संयुक्त मंत्री सनत कुमार तिवारी एवं सदस्य सत्यम गुप्ता, मुन्ना सिंह यादव, सुनील मिश्रा, राजेश कुमार, अमिताभ बच्चन व मनीष बाजपेयी को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।

इसके साथ ही मंडल मंत्री प्रयागराज संतोष शर्मा, मंडल मंत्री झांसी हरिमोहन शर्मा, सुनील जी मंडल संगठन मंत्री, मंडल अध्यक्ष अवधेश सक्सेना व मंडल कोषाध्यक्ष केएन गुप्ता, मंडल मंत्री आगरा बंशी बदन झा, मंडल मंत्री मुख्यालय सभाजीत चौबे, मंडल प्रभारी झांसी राजेश ठाकुरानी को भी अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। मंच पर मुख्य अतिथि महामंत्री रूपम पांडे, जोनल संगठन मंत्री एके शुक्ला, मंडल प्रभारी श्याम जी शुक्ला को भी अंगवस्त्र पहनकर स्वागत किया गया। मंच का संचालन राजेश कुमार ठाकुरानी द्वारा किया गया।

कार्य समिति में सभी मंडल मंत्रियों द्वारा अपने मंडलों की समस्याओं एवं प्रस्तावों को नोट कराया गया तथा अन्य कर्मचारियों द्वारा भी वक्तव्य भाषण में कर्मचारियों की समस्याओं व उनके समाधानों पर चर्चा की गई। सभा में अजेय चौबे, गौरव वर्मा, पंकज, राजेंद्र राय, मुमताज, अमित झा, सलीम, राज कपूर, राहुल, मनीष, सुकांत अवस्थी, सुनील यादव, कुलदीप, निशांत बेध, महेंद्र महतो, सुनील शर्मा, प्रदीप लिटोरिया, निर्भय सिंह, और कई सक्रिय कार्य करता भी उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्षता कर रहे तेजपाल सिंह ने सभा के समापन की घोषणा की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here