झांसी। 12629 सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच में महिला यात्री के साथ एक मनचले द्वारा की गयी छेडख़ानी पर हंगामा हो गया। यात्रियों ने मनचले को पकड़ कर धुनायी कर दी और झांसी जीआरपी की सुपुर्दगी में दे दिया।
बताया गया है कि यशवंतपुर से चल कर हजरत निजामुद्दीन की ओर जा रही 12629 सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी कोच में एक महिला यात्री सफर कर रही थी। महिला का आरोप है कि यात्रा के दौरान उसके सामने वाली सीट पर बैठे यात्री ने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेडख़ानी की। महिला के शोर मचाने पर कोच के यात्रियों ने आरोपी युवक को दबोच कर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर ट्रेन के झांसी स्टेशन पर पहुंचने पर जीआरपी बताए गए कोच पर पहुंच गयी और यात्रियों ने मनचले युवक को उन्हें सौंप दिया। जीआरपी आरोपी को पकड़ कर थने ले गए गयी। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल पांडे निवासी प्रयागराज बताया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी के खिलाफ सम्बधित धारा में मामला दर्ज कर लिया है।