- मुख्य सचिव ने पत्र जारी कर हड़ताल के दिनों को अवकाश में समायोजित करने के दिए निर्देश
झांसी। कर्मचारियों व शिक्षकों के लिए यह राहत भरी खबर है। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती दिखाने के बाद अब सरकार नरम पड़ गई है। कर्मचारी संगठनों द्वारा बनाए गए दबाव के बाद मुख्य सचिव ने हड़ताली कर्मचारियों के हड़ताल के दिनों को अवकाश में समायोजित करने संबंधी पत्र जारी किया है। इससे कार्रवाई की जद में आए हुए कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
गौरतलब है कि फरवरी माह में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार रा’य कर्मचारी संयुक्त परिषद की अगुवाई में विभिन्न संगठनों ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया था। कर्मचारी संगठनों एवं शासन के उ’च अधिकारियों के बीच हुई वार्ता विफल हो जाने के बाद 6 व 7 फरवरी को प्रदेश भर में विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। सरकार ने हड़ताल को पहले ही असंवैधानिक घोषित कर दिया था। सरकार ने हड़ताल के पूर्व ही कह दिया था कि हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों को कार्य नहीं तो वेतन नहीं की तर्ज पर हड़ताल दिवस का वेतन नहीं दिया जाएगा। लेकिन कर्मचारियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ और वे हड़ताल पर चले गए थे।
उ’च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा मामले में हस्तक्षेप किए जाने के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को समाप्त कर दिया था लेकिन हड़ताल पर गए कर्मचारियों के विरुद्ध सरकार कार्रवाई के मूड में थी। उसने हड़ताली कर्मचारियों के 2 दिन का वेतन अवरुद्ध करने का मन बना लिया था और कार्रवाई भी शुरू कर दी थी। इस पर रा’य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी एवं अन्य विभागों के संगठनों द्वारा शासन को ज्ञापन दिए गए। कर्मचारी नेताओं का दबाव रंग लाया और मुख्य सचिव डॉ अनूप चन्द्र पाण्डेय ने सभी विभागों के प्रमुख सचिवों एवं विभिन्न मंडलों के मंडलायुक्त व जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे हड़ताली कर्मचारियों के दो दिवस (6 व 7 फरवरी) के अवकाश हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर उसे अवकाश में समायोजित करने की कार्रवाई करें।
उ प्र रा’य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने मुख्य सचिव द्वारा जारी किए गए पत्र को सकारात्मक पहल बताया है। उन्होंने कहा है कि संगठन के पदाधिकारी अपने-अपने जनपदों में कर्मचारियों से आवेदन पत्र प्राप्त कर उनके अवकाश स्वीकृत कराने का प्रयास करें ताकि कर्मचारियों के मन से कार्रवाई का डर दूर हो सके। उत्तर प्रदेश रा’य कर्मचारी संयुक्त परिषद के झांसी मंडल के मंडलीय मंत्री व विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ अचल सिंह चिरार ने मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र को कर्मचारियों के हित में उठाया गया कदम बताया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। संगठन कर्मचारियों के हित में लगातार संघर्ष करता रहेगा।