कानून-व्यवस्था को मजबूती के साथ पुलिस व मीडिया के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

0
37
Oplus_16908288

मीडिया से रू-ब-रू नवागत एसएसपी विकास कुमार बोले – “झांसी बेहतर है, इसे और बेहतर बनाएंगे”

झांसी। नवागत एसएसपी विकास कुमार ने कहा, “झांसी बेहतर है, इसे और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।” उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और विकास की रफ्तार बनाए रखने के लिए मजबूत कानून-व्यवस्था बेहद जरूरी है।

जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सोमवार को मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा कि “विकास की गाड़ी तभी दौड़ सकती है, जब पटरी मजबूत हो।” उनके मुताबिक कानून-व्यवस्था जितनी मजबूत होगी, विकास की गति भी उतनी ही बेहतर होगी।

उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस का प्रयास रहेगा कि जिले में कानून-व्यवस्था बेहतर बनी रहे और आम लोगों को सुरक्षित माहौल मिले। उन्होंने पुलिस और मीडिया के बीच आपसी सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया।

पदभार संभालने के बाद एसएसपी विकास कुमार ने जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय के साथ काम करने, पुलिस व पब्लिक के संबंध बेहतर करने, झांसी को साइबर क्राइम से मुक्त करने का संकेत दिया है। अब आने वाले दिनों में उनकी कार्यशैली और प्राथमिकताओं पर जिले की पुलिस व्यवस्था की नजर रहेगी।

संक्षिप्त परिचय

नवागत एसएसपी विकास कुमार 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उनकी पुलिस ट्रेनिंग गोरखपुर में हुई है। पुलिस कप्तान के रूप में विकास कुमार की पहली पोस्टिंग फर्रुखाबाद में हुई थी। इसके बाद उन्होंने बलरामपुर में पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी संभाली। अब उन्हें तीसरी बार पुलिस कप्तान के रूप में झांसी की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा विकास कुमार आगरा समेत अन्य जिलों में एसपी सिटी के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here