राष्ट्रीय खेल दिवस पर रेलवे इंस्टीट्यूट में बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ

0
32

झांसी। पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट कार्यकारिणी द्वारा सोमवार को रेलवे इंस्टीट्यूट के बैडमिंटन कोर्ट पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच के अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक सीएमएलआर बृजेश कुमार पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बृजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि खेलों से मन एवं शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों, विशेषकर बच्चों का आह्वान करते हुए कहा कि वे खेलों के प्रति समर्पण एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ें तथा अगले ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने के लक्ष्य के साथ तैयारी करें।

प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के अंतर्गत अंडर-14, अंडर-19 तथा कर्मचारी वर्ग में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं।

आज आयोजित मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे—

बालक वर्ग अंडर-19:
उदित सिंह ने घुव लिटौरिया को 6-15, 15-12, 17-15 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया।
दिव्यांश प्रजापति ने सौरभ गुप्ता को 15-4, 15-7 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

बालिका वर्ग अंडर-19:
मान्या सिंह परिहार ने तनिष्का पुनिया को 15-7, 15-9 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया।
हर्षिका चौहान ने रियांशी नामदेव को 15-9, 15-8 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

कार्यक्रम में मंडल सहायक सचिव निर्मल सिंह संधू, कारखाना शाखा सचिव राजा भैया, शाखा सचिव-3 संजीव द्विवेदी, अनिरुद्ध यादव, तेज सिंह मीना, विक्रांत दुबे, नीरज त्रिपाठी, अभिषेक रायकवार, नीरज वर्मा, संतोष वर्मा, अरविंद कुमार, मयंक वर्मा, शहजाद खान सहित अनेक पदाधिकारी, कर्मचारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष स्वर्ण सिंह ठाकुर ने किया तथा आभार इंस्टीट्यूट सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here