झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर चिरगांव थाना क्षेत्र में काबड़ यात्रा से लौट रहे युवक व अधेड़ को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस घटना में युवक की मौत हो गयी जबकि अधेड़ गम्भीर रूप से घायल है।
थाना चिरगांव के ग्राम सिया सेमरी नन्दखास जरियाई निवासी ३० वर्षीय अजय पुत्र परसादी के ग्राम पहाड़ी चिरगांव में रिश्तेदार रहते हैं। चिरगांव से कावड़ यात्रा ओरछा जा रही थी, जिसमें अजय जाटव अपने रिश्तेदारों के साथ शामिल होने ओरछा गया था। ओरछा से बस, ट्रक व निजी साधनों से काबड़ में शामिल लोग चिरगांव वापस लौटे। अजय जाटव व ग्राम पहाड़ी में रहने वाले ५० वर्षीय अमरकान्त पुत्र खच्चू भी लोगों के साथ चिरगांव पहुंच गये। वहां से उन्हें वापस ग्राम पहाड़ी आना था, इसलिए रात के समय चिरगांव से पैदल दोनों व्यक्ति चिरगांव के लिए रवाना हुए। जब वह लोग हाइवे पर जा रहे थे तभी तेज गति से भाग रही बोलेरो ने दोनों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर अन्य काबडि़ए मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को लेकर मेडिकल कालेज आये। जहां उपचार के दौरान घायल अजय जाटव की मौत हो गई।