झांसी। जीआरपी व आरपीएफ क्राइम विंग की संयुक्त टीम ने प्लेटफार्म नम्बर 1/7 से दिल्ली एण्ड के आगे स्थित रेलवे ई केबिन के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से लगभग एक लाख रुपए कीमत का 2.192 किग्रा गांजा बरामद कर लिया। गांजा की खेप उज्जैन से लाया था।
पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे व पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में ट्रेनों/प्लेटफार्मों पर नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी सलीम खान के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी झांसी विवेक कुमार श्रीवास्तव, आरपीएफ क्राईम विंग झांसी संयुक्त टीम द्वारा 24 अगस्त को प्लेटफार्म नम्बर 1/7 से दिल्ली इण्ड के आगे स्थित रेलवे ई केबिन के पास से कृष्णा दीक्षित पुत्र राजेन्द्र प्रसाद दीक्षित निवासी ग्राम पिपरही थाना महुआ जिला मुरैना म०प्र० को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 2.192 किग्रा गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये है।
पूंछताछ करने पर उसने बताया कि वह गांजा उज्जैन से झांसी लाकर बेच देता है। कड़ाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मुझे उज्जैन में एक व्यक्ति ने आकर गांजा दिया था, गांजे के इस नाजायज धंधे में पकड़े जाने के डर से कोई अपना नाम नहीं बताता है। ट्रेन में पुलिस की चेकिंग हो रही थी, पकडे जाने के डर से वह ट्रेन से उतरकर ई केबिन की तरफ जा रहा था, पुलिस चैकिंग में मैं पकडा गया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास – मु0अ0सं0 423/2018 धारा 21/22 NDPS ACT थाना जीआरपी कानपुर। मु0अ0सं0 374/23 धारा 379/411 भादवि थाना जीआरपी आगरा कैंट।मु0अ0सं0 177/24 धारा 305 (सी)/317 (2) बीएनएस थाना जीआरपी आगरा कैंट।
गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली टीम में जीआरपी थाना प्र०नि० विवेक कुमार श्रीवास्तव, उ0नि0 गौरव कुमार हे0का0 अमित तिवारी, का0 धारा सिंह व पुष्पेन्द्र पाल शामिल रहे।














