शिवपुरी (मप्र)। आशा कार्यकर्ताओं ने शिवपुरी में कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए न्याय की मांग की और चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो मध्य प्रदेश की आशा कार्यकर्ता कलेक्टरों का घेराव कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगीं।
आशा कार्यकर्ताओं का कहना था कि वह अपना हक मांगते भीख किसी से नहीं मांगते, दिन को दिन नहीं कहते रात को रात नहीं कहते जब खबर उनके पास आती है तब भी वह सेवा में हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि मौजूद काफ ी समय से सरकार ने उनका मानदेय रोक कर रखा है, जिससे वह आर्थिक तंगी से जूझ रहीं हैं और घर परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। जब वह अपने पैसे की मांग करते हैं तो कर्मचारियों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग कर धमकाया जाता है। जिले की सीनियर अधिकारी कहते है कि आशा कार्यकर्ता कुछ खास नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब वरिष्ठ अधिकारी इस प्रकार की बात कर रहे हैं तो देश की तरक्की और गरीब को न्याय कैसे मिलेगा। लोकतंत्र में सभी को अधिकार है अपनी बात रखने का, किन्तु गरीबों से बात करना तो पसंद ही नहीं करते। इतना ही नहीं जनसेवा में लगे राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं से भी बात नहीं करते सीनियर अधिकारी उन को गुमराह कर देते हैं।
गौरव शर्मा प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस का कहना है कि मैं वह राजनीति से हटकर आशा बहनों की लड़ाई को चरम सीमा तक लड़ेंगे। उन्होंने नारा दिया कि Óमहिलाओं के सम्मान में गौरव शर्मा है मैदान मेंÓ। उन्होंने कहा कि अगर आशा कार्यकर्ताओं को न्याय नहीं मिला तो वह मध्य प्रदेश में आशा कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टरों का घेराव करेंगे। न्याय की लड़ाई में वह आशा कार्यकर्ताओं के साथ हैं, हम न्याय की लड़ाई सभी लड़ते रहेंगे न्याय हर व्यक्ति को दिलाएंगे प्रयास हमारा सदैव यही रहेगा।