झांसी। सुभाष गंज मार्ग पर खोवा मंडी में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बंद गर्ग मेडिकल स्टोर में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों ने शटर खोलकर आग पर काबू पाया।
दुकान के अंदर धुआं भरा हुआ था। आग से दुकान के अंदर रखी दवाओं का नुकसान हुआ है। दुकान मालिक गिरीश अग्रवाल भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। इस घटना में कोई आहत नहीं हुआ। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।














