आईआरसीटीसी व वाणिज्य विभाग की टीम ने जांची प्लेटफार्म व 3 ट्रेनों में खान-पान व्यवस्था

0
46
Oplus_16908288

पेंट्रीकार व वेंडर्स की सघन जांच पड़ताल से अफरातफरी मची 

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर आईआरसीटीसी व वाणिज्य विभाग की टीम द्वारा खान-पान व्यवस्था को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान के दायरे में प्लेटफॉर्म की स्टाल के साथ पंजाब मेल एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस व छपरा बरौनी मेल में पेंट्रीकार तथा खान-पान सामग्री बेचने वाले वेंडर्स व खान-पान सामग्री, स्वच्छता की गहन जांच की गई।

इस जांच अभियान में आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक बसंत बरसा, मुख्य खान-पान निरीक्षक राजेश यादव, वरिष्ठ खान-पान निरीक्षक अशोक रायकवार व वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के आईआरसीटीसी अधिकारी शिवनाथ सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

अधिकारियों ने ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर खान-पान सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा यात्रियों को उपलब्ध कराए जा रहे खाद्य पदार्थों की जांच की। इसके साथ ही वेंडर्स, खान-पान लाइसेंस से संबंधित प्रपत्रों की भी जांच की गई। बताया गया है कि जांच के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध रूप से रखा गया पानी जब्त किया गया।

इस दौरान अधिकारियों ने पेंट्रीकार और वेंडरों को निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने, स्वच्छता रखने व खान-पान से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे रखने के निर्देश दिए। इस अभियान के दौरान आश्चर्यजनक रूप से अवैध वेंडर्स व अमानक सामग्री गायब रही और लगभग सभी कुछ दुरुस्त मिला। इससे स्पष्ट कहा जा सकता है कि चैकिंग अभियान की पहले से ही भनक लग गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here