झांसी। अति वृष्टि से सीपरी बाजार मसीहागंज में बुधवार देर रात संगीता सिंह के दो मंजिला मकान के दो कमरे व किचन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया जबकि घर में रखा गृहस्थी का अधिकांश सामान मलवे में दब कर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि परिवार घर में नहीं था अन्यथा हादसा गंभीर हो सकता था।
संगीता ने इस घटना में पड़ौसी पर साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मकान खाली कराने साजिश के तहत उनकी गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर क्षतिग्रस्त किया गया है। इस संबंध में वह पूर्व में भी पुलिस उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुकी थी। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।














