403 करोड़ का साइबर नेटवर्क उजागर, 6 शातिर हत्थे चढ़े,  500 usdt अकाउंट सीज

0
97

झांसी। एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में प्रेमनगर थाना की साइबर सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने ऑन लाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर छह शातिरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 403 करोड़ रुपयों का लेनदेन और 500 usdt अकाउंट सीज करा दिए है। गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

दरअसल, लगातार पुलिस को शिकायतें मिल रही थी कि कुछ लोग बैंक से लोन दिलाने के नाम पर सीधे साधे लोगों का बैंक एकाउंट पास बुक ले लेते हैं। फिर उनके अकाउंट में ऑन लाइन गेमिंग के माध्यम से की गई साइबर ठगी की रकम मंगवा कर अपराध करते हैं। ऐसी शिकायतों को गंभीरता से एसएसपी के निर्देशन में थाना प्रेमनगर पुलिस टीम ने जब इस गिरोह की परते खोलना शुरू की तो पुलिस के होश उड़ गए।

गिरोह में गिरफ्तार हुए छ लोगों के कब्जे से बरामद 500 से अधिक usdt अकाउंट में करीब 403 करोड़ का लेनदेन पाया गया। पुलिस टीम ने प्रेमनगर के ईसाई टोला निवासी दीपक वर्मा उर्फ सत्यम, झांसी होम्स के सामने महादेव टाइल्स निवासी अदनान हुसैन, आदिल हुसैन, प्रेमनगर के कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी जानपाल, सुममेर नगर निवासी अभिषेक चौधरी, लहर गिर्द निवासी अर्चित अग्रवाल गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से सात कीमती मोबाइल फोन एक डायरी बरामद की जिसमें लंबा चौड़ा हिसाब-किताब मिला।

सहायक पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान ने मीडिया को बताया कि थाना प्रेमनगर की साइबर सेल टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 6 शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों द्वारा साइबर ठगी के पैसे को यूएसडी में कन्वर्ट करा के फॉरेन हैंडलर को दिया करते थे, जिससे पैसे फ्रिज न हो सके एक्चुअल करपरेट है उसको पकड़ा न जा सके। इस पूरे अपराध में कुल 56 म्यूल खाते हैं जो प्रकाश में आए हैं और देश भर से 325 साइबर कंप्लेन्स है, जिसमें कुल धोखधड़ी का अमाउणट 403 करोड़ है। अभियुक्तों द्वारा ओवर द टाइम म्यूल खातों में इसका लेन देन किया है। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 07 मोबाइल फोन और कुछ रजिस्टर बरामद कर कार्यवाही की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here