- 73वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया
झांसी। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ओपी सिंह द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत संबोधित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र सुभाष सिंह बघेल एवं सराहनीय उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित 44 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण किया गया।
उल्लेखनीय एवं असाधारण कार्यों हेतु पुलिस महानिदेशक लखनऊ उ0प्र0 द्वारा प्रदत्त प्रशंसा चिन्ह प्राप्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों में पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र सुभाष सिंह बघेल को गोल्ड पदक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ओ पी सिंह को सिल्वर पदक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल मिठास को सिल्वर पदक मिला। आरक्षी चालक यूपी 100 अशोक कुमार सिंह को सिल्वर पदक मिला।
इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा स्वीकृत महामहिम राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृत एवं मेडल/स्क्रोल सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक बृजराज सिंह, मु0आ0ना0पु0 प्रदीप कुमार, हीरा सिंह, सेवानिवृत्त मु0आ0 ना0पु0 राम सिंह को मिला। इसी प्रकार उत्कृष्ट, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण में उप नि0 ना0पु0 मुकेश कुमार गौतम को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह व 10 हजार रूपये, उप नि0 एलआईयू जमाल अहमद को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व 05 हजार रूपये, उप नि0 ना0पु0 राजेश कुमार पुलिस लाइन झांसी को अतिउत्कृष्ट सेवा पदक, मु0आ0ना0पु0 तीरथ त्रिपाठी पुलिस लाइन झांसी को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, उप नि0 ना0पु0 श्री शत्रुघन कुमार यादव थाना प्रेमनगर झांसी को अतिउत्कृष्ट सेवा पदक, मु0आ0ना0पु0 सर्वेश कुमार शर्मा थाना सदर बाजार झांसी को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, मु0आ0ना0पु0 जाहर सिंह थाना मोंठ को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, रमेश चन्द्रए डायल-100 झांसी को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, निरीक्षक ना0पु0 महराज सिंह पुलिस लाइन को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, मु0आ0ना0पु0 भावना सिंह शाखा सम्मन सेल को उत्कृष्ट सेवा पदक, उप नि0 ना0पु0 वेद प्रकाश थाना नवाबाद को उत्कृष्ट सेवा पदक, मु0आ0ना0पु0 अश्वनी कुमार पेशी कला को उत्कृष्ट सेवा पदक, योगेन्द्र कुमार सविता डायल.100 झांसी को उत्कृष्ट सेवा पदक, नरेन्द्र कुमार सिंह कार्या0 क्षेत्रा0 सदर को उत्कृष्ट सेवा पदक, निरीक्षक ना0पु0 सभाजीत मिश्रा थाना एरच झांसी के उत्कृष्ट सेवा पदक, उप नि0 ना0पु0 अरविन्द्र कुमार थाना टोडीफतेहपुर उत्कृष्ट सेवा पदक, मु0आ0ना0पु0 राजेश कुमार थाना सीपरी बाजार को उत्कृष्ट सेवा पदक, मु0आ0ना0पु0 श्री लखन सिंहए थाना कटेरा को उत्कृष्ट सेवा पदक, उप नि0 ना0पु0 सुनील कुमार तिवारी थाना कोतवाली को उत्कृष्ट सेवा पदक, मु0आ0ना0पु0 अमित कुमार न्यायिक सम्मन सेल को उत्कृष्ट सेवा पदक, आ0ना0पु0 उदित नारायन द्विवेदी कार्या0 अ0पु0अ0 ग्रामीण को उत्कृष्ट सेवा पदक, एच0ओ0 हरी बाबू रेडियो शाखा को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, एच0ओ0 अनिल कुमार समाधिया रेडियो शाखा को अति उत्कृष्ट सेवा पदक मिला।
उत्कृष्ट/सराहनीय कार्य हेतु अपर पुलिस महानिदेशक यू0पी0 100 द्वारा प्रदान किये प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों में आरक्षी प्रवीण कुमार, रॉकी, जितेन्द्र कुमार, होमगार्ड (पायलट) अच्छे लाल, आरक्षी (पायलट) सुन्दर लाल, होमगार्ड (पायलट) नन्दराम कुशवाहा, उप नि0 मुनीम सिंह, मु0 आरक्षी 214 अजयपाल, आरक्षी 1070 शैलेष कुमार, आरक्षी 442 विजय बहादुर, आरक्षी (पायलट) ब्रजेश कुमार सिंह, होमगार्ड (पायलट)राधेश्याम सभी डायल.100 झाँसी शामिल हैं।










