अपहृत किशोरी की बरामदगी पर झांसी जीआरपी को सराहा
झांसी। दिल्ली से अपहृत किशोरी की झांसी स्टेशन पर तलाश कर सफलतापूर्वक बरामदगी करने व दिल्ली पुलिस की जांच में सहयोग करने पर जीआरपी टीम को दिल्ली पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया है।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव, हेड कौंस्टबल अमित तिवारी, आशुतोष तिवारी, पुष्पेन्द्र पाल, भास्कर शुक्ला, मोहित मिश्रा, निशा व ममता दिवाकर के कार्य की सराहना करते हुए प्रशंसा पत्र जारी किया है।














